Uncategorized

नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष ने दी होली की शुभकामनाएं, सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील…

Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने होली पर्व के अवसर पर समस्त जिला वासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला विविधता में एकता की मिसाल रहा है और ऐसे पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। होली के पावन अवसर पर सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की आवश्यकता है। उत्तम सिंह रंधावा ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि त्योहार की खुशियां शांति और अनुशासन के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक संदेश दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ होली मनाने का आग्रह किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button