Korbavani.com। शहर के निजी चिकित्सालय एनकेएच सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल 20 वर्षीय युवक की जटिल ब्रेन सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया। लगभग 40 दिनों तक चले गहन उपचार, आईसीयू निगरानी और विशेषज्ञ देखभाल के बाद युवक पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। जानकारी के अनुसार ऋषि कुमार 16 जनवरी की शाम कसनिया ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया था। दोपहिया वाहन से जा रहे युवक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वह अचेत अवस्था में था तथा उसे उल्टी और कान-नाक से रक्तस्राव हो रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एनकेएच अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में जांच के दौरान मस्तिष्क में गंभीर आंतरिक रक्तस्राव और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। स्थिति अत्यंत चिंताजनक होने पर न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानी के नेतृत्व में 17 जनवरी को आपातकालीन डिकम्प्रेसिव क्रेनियोटॉमी सर्जरी की गई। ऑपरेशन के दौरान मस्तिष्क में जमा लगभग 50 सीसी रक्त निकाला गया और क्षतिग्रस्त हिस्से का उपचार किया गया। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रोहित मजूमदार और उनकी टीम ने सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्जरी के बाद मरीज को आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उपचार के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने पर ट्रेकियोस्टॉमी भी करनी पड़ी। करीब 40 दिनों तक निरंतर निगरानी और समर्पित देखभाल के बाद युवक की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने बताया कि एक समय उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अथक मेहनत से युवक की जान बच सकी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और पूरी चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


