Korbavani.com। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-1 स्थित नेहरू गार्डन के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सफेद रंग की कार क्रमांक CG 04-NR-5823 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। घटना के समय मार्ग पर आवाजाही सामान्य थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहगीरों के मुताबिक कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके चलते गाड़ी सड़क किनारे उतर गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार उसे हल्की चोटें आई हैं और खतरे की कोई स्थिति नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए भीड़ जुट गई थी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


