Korbavani.com। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) छत्तीसगढ़ ने बिल्हा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हुए 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार 600 रुपये के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच का बताया जा रहा है। आरोप है कि कैशियर ने बैंक के कुछ कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग किया तथा बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपये का गबन किया। जांच में सामने आया कि राशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया गया और बाद में उसे बैंक की सेवाओं जैसे पेय पदार्थ, भोजन, किराया, रखरखाव आदि मदों में खर्च दर्शाकर मामले को छिपाने की कोशिश की गई।इस संबंध में शाखा प्रबंधक द्वारा रायपुर मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर 19 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(ए), 13(2) तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। स्टेट बैंक की विभागीय जांच में भी आर्थिक अनियमितता और गबन की पुष्टि हुई थी। एसीबी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कैशियर बिल्हा शाखा में गोपनीय रूप से आई हुई है। सूचना के आधार पर 26 फरवरी 2026 को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक संदिग्ध मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच से और अहम खुलासे होने की संभावना है।बताया गया है कि कैशियर जून 2025 से निलंबित थी और वर्तमान में आरबीओ जगदलपुर से अटैच थी, लेकिन वह लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रही थी। आरोपी मूलतः आंध्रप्रदेश के खम्मम जिले की निवासी है।गिरफ्तार आरोपी को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच जारी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


