Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के जिला कोरबा आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के नेतृत्व में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का महामाला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।इस गरिमामय अवसर पर सिख समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही। जिनमें सरदार सतविंदर सिंह संधू, सरदार सुखविंदर सिंह धोत, सरदार जतिंदर सिंह (बंटी), सरदार सुखविंदर सिंह धनंजल, सरदार नरेंद्र सिंह सैनी, सरदार सतबीर सिंह भाटिया, सरदार अमन धनजल, सरदार हरदीप सिंह, सरदार करनदीप सिंह धोत एवं सरदार दिविंदर सिंह धोत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने ‘अटल स्मृति भवन’ को संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर उत्साह, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण का वातावरण देखने को मिला। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा द्वारा किए गए इस आयोजन एवं स्वागत की राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सराहना की जा रही है।































