Uncategorized

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा को मिली नई नेतृत्व दिशा, जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा का भव्य अभिनंदन…

Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक मोर्चा बालकों मंडल के पदाधिकारियों एवं मीडिया मित्रों द्वारा जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।समारोह के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें संगठन की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा के जिला उपाध्यक्ष सैदर खान एवं शहनवाज़ खान, जिला मंत्री तारिक कुरैशी, गौरव सिंह, मनीष बरैठ, सूरज कर्स, मुकुल देव पटेल तथा कबीर भाई की विशेष उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज के हित में कार्य करने पर बल दिया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक प्रभावी रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा (मिट्टू) एवं युवा पत्रकार कुश शर्मा सहित अनेक मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, अनुशासन और आगामी रणनीतियों पर चर्चा के साथ किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button