Korbavani.com। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेसजनों ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र पर विपक्षी नेताओं को एजेंसियों के जरिए निशाना बनाने का आरोप लगाया।
नत्थूलाल यादव बोले- जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की जल-जंगल-जमीन को अडानी समूह को सौंपना चाहती है। इसके विरोध में आवाज उठाने पर कांग्रेस नेताओं को ईडी के जरिये परेशान किया जा रहा है।
पूर्व महापौर ने लगाया आरोप- राजकिशोर प्रसाद ने केंद्र की कार्रवाई को ‘प्री-प्लांड साजिश’ बताया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा और अडानी का विरोध होता है, वहां ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाया जाता है।
22 वार्डों में रोके जा रहे विकास कार्य- नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि नगर निगम के 22 वार्डों में जानबूझकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है। यह भाजपा सरकार की बदले की राजनीति को दिखाता है।
महिला कांग्रेस की प्रतिक्रिया- कुसुम द्विवेदी ने कहा कि जल-जंगल-जमीन छत्तीसगढ़ की पहचान है और कांग्रेस इसे बचाने के लिए सड़क पर संघर्ष करेगी। उन्होंने भूपेश बघेल और उनके पुत्र के जन्मदिन पर ईडी की छापेमारी को साजिश बताया।
22 जुलाई को चक्का जाम प्रदर्शन के अंत में कांग्रेसजनों ने घोषणा की कि यदि केंद्र सरकार ने कार्रवाई नहीं रोकी तो 22 जुलाई मंगलवार को कोरबा में चक्का जाम और बाजार बंद कराया जाएगा।
प्रमुख नेता रहे मौजूद:प्रदर्शन में बीएन सिंह, राकेश पंकज, संतोष राठौर, गजानंद साहू, नारायण कुर्रे, संतोष यादव, रवि खूंटे, मनहरण राठौर, रामगोपाल यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।अन्य कार्यकर्ताओं की भागीदारी:संगीता श्रीवास, गोपाल यादव, कमलेश गर्ग, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, आकाश प्रजापति, अजीत बर्मन, भुनेश्वर साहू, विजय आदिले, मिनकेत गभेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।







