Uncategorized

मुर्गी के बाड़े में घुसा कोबरा- वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बचाई जान..रेस्क्यू का वीडियो देखें…

Korbavani.com- बारिश के मौसम में सर्पदर्शन की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिले के विभिन्न इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में रिश्दी बस्ती में शिकार की तलाश में एक कोबरा मुर्गी के बाड़े में घुस गया। लेकिन जागरूक ग्रामीणों ने उसे मारने के बजाय वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले रेस्क्यू विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई। इसके बाद कोरबा डीएफओ मयंक अग्रवाल को जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर एसडीओ आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़कर थैले में बंद किया गया और बाद में उसे दूर जंगल में छोड़ दिया गया। इस सफल रेस्क्यू के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. सदल नाथ ने नागरिकों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचें और भयभीत न हों। यदि घर में सांप घुस आए, तो बिना देरी किए रेस्क्यू टीम को सूचित करें।कोरबा डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल ने भी आमजन से आग्रह किया है कि यदि किसी वन्य प्राणी से जुड़ी घटना या सहायता की आवश्यकता हो, तो तुरंत वन विभाग से संपर्क करें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button