Uncategorized

कोरबा पुलिस का सघन वारंट तामिली अभियान, 101 फरार अपराधी चढ़े हत्थे…

Korbavani.com – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु व्यापक अभियान चलाया गया। इस ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुल 12 स्थायी वारंट एवं 89 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, जिसमें 101 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।अभियान जिले के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों में एक साथ संचालित हुआ। थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदीबाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा, बांगो सहित चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं सीएसईबी में भी वारंट तामील किए गए।अभियान के दौरान थाना उरगा, बालको और बांकीमोंगरा ने सर्वाधिक वारंट तामील कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस व्यापक कार्यवाही से फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने वारंट तामील में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button