Uncategorized

अंबिकापुर में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल का प्रवास, बिजली कर्मियों की समस्याओं पर हुई उच्चस्तरीय चर्चा

Korbavani.com- भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री व विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल तथा छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ का आज अंबिकापुर क्षेत्र में प्रवास हुआ। इस अवसर पर विभिन्न संभागों से आए महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक आयोजित की गई। प्रवास के दौरान उदयपुर उपसंभाग में महासंघ की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके उपरांत अंबिकापुर में सदस्यता अभियान और आगामी अधिवेशन को लेकर रणनीति बनाई गई। महत्वपूर्ण बिंदु यह रहा कि क्षेत्र में व्याप्त कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महासंघ प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय मुख्य अभियंता व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान अनावश्यक स्थानांतरण जैसी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में कंपनी की ओर से मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आवेदन कुजूर, अधीक्षण अभियंता आर.के. मिश्रा मौजूद रहे। वहीं महासंघ की ओर से अभिषेक बोहिदार, दौलतराम चौहान, एम.पी. दुबे, नंदकुमार बघेल, प्रवीण नायर, डी.एन. विश्वकर्मा सहित अंबिकापुर, कुनकुरी एवं मनेन्द्रगढ़ सर्किल के सभी संभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है और समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button