Korbavani.com- कोरबा बालको वन परिक्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वन विभाग द्वारा जब्त की गई जेसीबी मशीन को अज्ञात चोर विभागीय कार्यालय परिसर से चुरा ले गए थे, जिसे अब कुसमुंडा खदान क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी साजिश मशीन मालिक रज्जाक अंसारी के इशारे पर रची गई थी।जानकारी के अनुसार, 3 जून की रात बालको रेंज के वनरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर ने अपनी टीम के साथ सराईपाली गांव के जंगलों में कक्ष क्रमांक ओए-1243 में अवैध मिट्टी उत्खनन करते हुए जेसीबी (क्रमांक CG 12 BJ 5642) को पकड़ा था। दस्तावेज न पेश कर पाने के कारण मशीन को जब्त कर परिक्षेत्र कार्यालय में रखा गया था।हालांकि कुछ ही दिन बाद रात्रि 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर कार्यालय परिसर में घुसे और जेसीबी मशीन चुरा ले गए। इस संबंध में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर बालको थाना को सूचना दी गई। वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर एसडीओ आशीष खेलवार और परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कुसमुंडा खदान क्षेत्र से चोरी गई जेसीबी को बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि रुमगरा निवासी मशीन मालिक रज्जाक अंसारी ने ही इस चोरी को अंजाम दिलवाया।वन विभाग अब इस गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जेसीबी को राजसात करने की तैयारी कर रहा है। परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के बाद और भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
9 minutes ago
Korba Breaking- मृत शिक्षक को बना दिया ग्रामसभा प्रभारी- आदेश सूची में बड़ी लापरवाही उजागर…
32 minutes ago


