Korbavani.com- लेमरू पंचायत के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक विशाल कोबरा दिखाई दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी, जिसके बाद जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। करीब 7 से 8 फीट लंबे इस कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही और पूरे अभियान को सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों ने टीम के कार्य की सराहना की।
यदि किसी भी प्रकार के वन्यजीव से जुड़ी आपात स्थिति हो, तो वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को इन नंबरों पर संपर्क करें- 88175-34455 -79996-22151, भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।




