Korbavani.com- नगर पालिक निगम कोरबा एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में आ गया है। वार्ड क्रमांक 37 रामपुर की सिंचाई कॉलोनी में जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में नगर निगम के संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर विवाद तेज हो गया है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने जिला प्रशासन को शिकायत सौंपते हुए नगर निगम अधिकारियों और ठेकेदार के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हसदेव बराज जल संसाधन संभाग कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 37 में सेप्टिक टैंक, नाली एवं पुलिया के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए लगभग ₹170.59 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के दौरान बीते 8 से 10 दिनों से नगर निगम की पोकलेन मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जबकि यह परियोजना पूरी तरह से जल संसाधन विभाग के अधीन है।स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि यह कार्य न तो किसी वैधानिक निविदा प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है और न ही नगर निगम द्वारा किसी प्रकार की स्वीकृति दी गई है। निगम की संपत्ति का उपयोग निजी ठेकेदार के हित में किया जाना लोक संपत्ति के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है।विपक्ष का कहना है कि नगर निगम और ठेकेदार के बीच गहरी साठगांठ है, जिसके चलते बिना पारदर्शिता और वैधानिक प्रक्रिया के निर्माण कार्य जारी है। इससे न केवल सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है बल्कि भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है।विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
4 hours ago
Korba Breaking- मृत शिक्षक को बना दिया ग्रामसभा प्रभारी- आदेश सूची में बड़ी लापरवाही उजागर…
5 hours ago


