Uncategorized

Korba Breaking- ग्रामीण चेताते रहे, हादसा हो ही गया- भारी वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, प्रशासनिक लापरवाही फिर उजागर..

Korbavani.com- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बने मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों ने कई बार आपत्ति जताई है। भिलाईबाजार, बिरदा, पखनापारा होते हुए गिट्टी व रेत लोड ट्रकों की निरंतर आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। अंततः 19 जून गुरुवार को वही हुआ जिसका डर था। भिलाईबाजार के केसला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार हाइवा CG-11-AB-3192 ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए दो बाइक सवारों को कुचल दिया। घायल युवकों की पहचान जटगा तुमान निवासी राम भुवन और सूरज के रूप में हुई है। राम भुवन का पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं सूरज के सिर में भी गंभीर चोटें हैं।घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसे कुछ दूर बिंझरीभाठा के पास एक राहगीर ने पकड़ लिया। हाइवा की पहचान राठौर नामक व्यक्ति की बताई जा रही है जो करमंदी से गिट्टी लेकर भिलाई बाजार पहुंचा था। राहगीरों की सूचना पर 112 नंबर को कॉल किया गया, जिसके बाद काफी देर से हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर थाने ले गई। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।चिंता की बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा भारी वाहनों के अवैध आवागमन को लेकर कई बार जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन सौंपा गया, और समाचार माध्यमों के जरिए लगातार आवाज उठाई गई, फिर भी प्रशासनिक कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्रवाई से पहले ही रेत माफियाओं को सूचना दे दी जाती है, जिससे वे बच निकलते हैं। इस लापरवाही का खामियाजा अब निर्दोष युवकों को भुगतना पड़ रहा है।

PMGSY सड़क पर अवैध परिवहन जारी…

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button