Uncategorized

अधिवक्ता कमलेश साहू पर गंभीर आरोप, महिला के मकान पर जबरन कब्जा करने पहुंचा—एफआईआर दर्ज… वीडियो हुआ वायरल..

Korbavani.com- कोरबा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी स्थित होटल आश्रय के पास रहने वाली प्रार्थना शुक्ला ने अधिवक्ता कमलेश साहू एवं उसके साथियों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 17 जून की रात लगभग 10:45 बजे कमलेश साहू, रोहित साहू, विपिन साहू व अन्य लोग कबाड़ का सामान लेकर जबरन मकान में घुसने पहुंचे।उन्होंने दावा किया कि मकान उन्होंने खरीद लिया है। विरोध करने पर महिला को मां-बहन की अश्लील गालियां दी गईं, जान से मारने की धमकी दी गई, मारपीट की गई और महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गए।थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 453/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अंधेरे में मारपीट, गाली-गलौच और धमकी की पूरी वारदात स्पष्ट रूप से नजर आती है। वीडियो में अधिवक्ता कमलेश साहू की उपस्थिति भी साफ दिख रही है।सूत्रों के अनुसार, मकान को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है। अधिवक्ता कमलेश साहू प्रतिपक्ष का वकील है और उसके पक्षकार ने मकान दिलाने के एवज में उसे बिक्री का वादा किया था।प्रश्न यह उठता है कि एक अधिवक्ता होकर कमलेश साहू ने न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर देर रात गुंडों के साथ महिला के मकान पर कब्जा करने का प्रयास क्यों किया?यह भी उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता कमलेश साहू पूर्व में पाली न्यायालय में फर्जी जमानतदार पेश करने के मामले में लगभग दो माह जेल की सजा भी काट चुका है।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वीडियो वायरल

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button