Korbavani.com- प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ. कलार) समाज के युवा प्रकोष्ठ एवं कार्यकारिणी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 15 जून को सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा कुल सात केंद्रों पर संपन्न हुई, जिसमें तीन आयु वर्गों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षा को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। 07 से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष और 19 से 30 वर्ष तक। प्रतिभागियों के लिए कोरबा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर (पुराना बस स्टैंड), दीपका का सर्वमंगला स्कूल, भिलाई बाजार का सरस्वती शिशु मंदिर, बरपाली का धनीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, अकलतरा का सरस्वती शिशु मंदिर, टाउन चाम्पा की शासकीय कन्या माध्यमिक शाला और बिलासपुर स्थित हंसवाहिनी विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में नगद राशि देने की घोषणा की गई है। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन को लेकर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई अभिभावकों ने कहा कि समाज में इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ समय-समय पर होती रहनी चाहिए, ताकि बच्चों को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा और दिशा मिल सके। ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित इस परीक्षा में बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई और इसे एक नया अनुभव बताया। बच्चों का कहना था कि इस माध्यम से उन्हें अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ मिलेगा।इस सफल आयोजन में युवा प्रकोष्ठ प्रभारी गजेंद्र कौशिक के साथ कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, सचिव महेंद्र महतो, सहसचिव दिनेश कश्यप, पूर्व कोषाध्यक्ष बालगोविंद जायसवाल, पूर्व उपाध्यक्ष कामता जायसवाल, राकेश कौशिक, महेंद्र जायसवाल, रजत महतो सहित समाज के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
6 hours ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
1 day ago


