Uncategorized

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने किया तिलक लगाकर विद्यार्थियों का स्वागत…

Korbavani.com- कोरबा इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात विद्यार्थियों के स्वागत हेतु शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया तथा पुष्प अर्पित कर माता सरस्वती की वंदना के साथ नव सत्र की शुरुआत कराई। डॉ. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “विद्यार्थी किसी भी विद्यालय की आत्मा होते हैं। उनके आगमन से विद्यालय में एक नई ऊर्जा, चेतना और सकारात्मक वातावरण का संचार होता है।”उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय में पुनः पदार्पण का अनुभव अत्यंत सुखद होता है। यह वह समय होता है जब विद्यार्थी नई ऊर्जा, उत्साह और लक्ष्य के साथ अपने शैक्षणिक सफर की ओर अग्रसर होते हैं। विद्यार्थियों के कंधों पर न केवल बस्ता होता है, बल्कि माता-पिता के सपने और समाज की उम्मीदें भी होती हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा, “विद्यालय एक परिवार की तरह होता है, जहां विद्यार्थियों का चारित्रिक, मानसिक, नैतिक और शारीरिक विकास सतत होता रहता है।” उन्होंने बच्चों की मुस्कान को विद्यालय की पहचान बताया और कहा कि विद्यार्थी विद्यालय रूपी बगिया के वे पुष्प हैं, जिनसे यह गुलशन महक उठता है।इस अवसर पर विद्यार्थियों को विद्यालय की परंपराओं, नियमों, पाठ्यक्रम, सहशैक्षणिक गतिविधियों एवं मूल्यों से अवगत कराया गया। नए विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण में सहजता से ढलने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ शिक्षा की राह पर अग्रसर हो सकें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button