Uncategorized

पहाड़ी कोरवा व बिरहोर समाज के 42 शिक्षित युवाओं ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन, अतिथि शिक्षकों को यथावत रखने व नियमितीकरण की मांग…

Korbavani.com – विशेष पिछड़ी जनजाति के 42 शिक्षित युवाओं ने अपनी नौकरी बचाने और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान जारी रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें पहाड़ी कोरवा और बिरहोर समाज के युवाओं ने हस्ताक्षर कर अपनी मांगें रखीं।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2024-25 में जिला खनिज न्यास मद (DMF) के अंतर्गत कोरबा जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में इन युवाओं को अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला था, जिसकी अवधि 30 अप्रैल 2025 तक थी। युवाओं का कहना है कि वर्तमान में वे बेरोजगार हैं और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने से उन्हें न केवल रोजगार मिला था, बल्कि अपने समुदाय के बच्चों को पढ़ाकर वे समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम भी कर रहे थे। ज्ञापन में यह आग्रह किया गया कि इन शिक्षकों को पुनः पूर्व संस्था में यथावत रखा जाए और नियमितीकरण की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाए, जिससे न केवल इनका भविष्य सुरक्षित हो सके, बल्कि आदिवासी समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़े। इस मुद्दे को लेकर समाज के प्रबुद्धजनों ने भी सरकार से अपील की है कि इन शिक्षित युवाओं को स्थायित्व प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यह कदम आदिवासी अंचलों में शिक्षा स्तर सुधारने में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button