Uncategorized

भारी बारिश के अलर्ट के बीच खुल सकते हैं बांगो बांध के गेट, हसदेव नदी के किनारे सतर्कता बरतने की अपील…

28 और 29 अक्टूबर को भारी वर्षा की संभावना, जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को नदी से दूर रहने दी सलाह..

Korbavani.com। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मिनीमाता बांगो बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकतानुसार गेट खोले जा सकते हैं। गेट खुलने की स्थिति में हसदेव नदी के जलस्तर और बहाव में वृद्धि हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए बांध प्रबंधन ने नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मिनीमाता बांगो बांध संभाग क्रमांक-3, माचाडोली की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि नदी किनारे और जल प्रवाह वाले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक विशेष सावधानी बरतें। लोग नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें तथा नदी में उतरने, नहाने, मछली पकड़ने सहित अन्य जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचें।प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, पशुपालकों और मछुआरों से अपने परिवार के सदस्यों और मवेशियों को नदी किनारे नहीं जाने देने का आग्रह किया है। बांध के गेटों के संचालन और नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए नागरिकों को प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। प्रबंधन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी तरह की जानकारी के लिए प्रशासन के आधिकारिक संदेशों पर भरोसा करने की अपील की है। संभावित भारी बारिश के दौरान नदी के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचना और सतर्क रहना जरूरी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button