Uncategorized

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक रायपुर में सम्पन्न, प्रमुख मांगों पर नहीं हुआ सकारात्मक फैसला, कोरबा में जुलाई में होगा द्विवार्षिक अधिवेशन…

Korbavani.com- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 8 जून को रायपुर स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गुढ़ियारी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष बी.एस. राजपूत व संचालन महामंत्री नवरतन बरेठ ने किया।बैठक में विगत कार्यों की समीक्षा, आय-व्यय प्रतिवेदन, क्षेत्रीय रिपोर्ट एवं महासंघ की आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही अप्रैल माह में सम्पन्न अभाविम महासंघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर अनुमोदित किया गया।महत्वपूर्ण निर्णय के तहत महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन आगामी 27 जुलाई या 3 अगस्त को उर्जाधानी कोरबा में आयोजित होगा। इसके पूर्व प्रदेशभर में पदाधिकारी संपर्क अभियान चलाएंगे।बैठक में पुरानी पेंशन, संविदा नियमितीकरण, तकनीकी भत्ता, लंबित पदोन्नति जैसे मुद्दों पर चिंता जताते हुए निर्णय लिया गया कि यदि चेयरमैन से आगामी बैठक में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलता है, तो महासंघ वृहद आंदोलन करेगा।अंत में कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान अ.भा. मंत्री राधेश्याम जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चौहान, महामंत्री अरुण देवांगन, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, ठेका प्रभारी एस.के. मजूमदार समेत प्रदेशभर से कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button