Korbavani.com- चौकी कोरबी थाना पसान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठीखरॉ में हुई अज्ञात युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में आरोपी मोहन राम धनवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घूराऊ राम धनवार, निवासी ग्राम घुमानीडॉड, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र जानसाय उर्फ छोटू धनवार 6 जून को अपनी मौसी फुलसुंदरी बाई धनवार, निवासी कोठीखरॉ के घर मेहमानी में गया था। 8 जून की रात वह खाना खाकर टहलने निकला लेकिन रातभर वापस नहीं आया। अगले दिन उसकी लाश मोहन राम धनवार के आंगन में खाट पर पड़ी मिली, शरीर पर लाठी-डंडे से मारपीट के गंभीर निशान थे। थाना चौकी कोरबी में अपराध क्रमांक 108/2025 धारा 103(1), 238 BNS के तहत अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा एवं चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के दिशा-निर्देशन में किया गया। तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहन राम, जो पूर्व में मृतक से खपरा लगवाने का काम करा चुका था, ने शराब के नशे में गाली-गलौज से नाराज होकर लाठी और नुकीली छड़ से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं। आरोपी को 11 जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




