Korbavani.com- प्रदेश पंचायत सचिव संघ, जिला कोरबा इकाई द्वारा आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य भोला गोस्वामी एवं विष्णु यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हसन ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर, जिला सचिव राजकुमार रजक, ब्लॉक सचिव राजेंद्र कुमार पेंद्रो, ब्लॉक उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह श्याम सहित पांचों ब्लॉकों के अध्यक्षगण- रामकुमार टेकाम, विजय एक्का, संतोष दीवान, गीतेंद्र जायसवाल, मधुसूदन यादव, मुखीसिंह, छतरपाल सिंह, एवं हरिसिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिले भर से आए सैकड़ों पंचायत सचिवों ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाया। साथ ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरपंच, जनपद सदस्य, एवं मंझवार समाज के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने पंचायत सचिवों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके हितों की रक्षा और समस्याओं के निराकरण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




