Uncategorized

Korba Breaking- श्वेता अस्पताल (रिस्दी) में प्रसव उपरांत महिला की मृत्यु पर जांच दल गठित, 7 दिन में सौंपेंगे रिपोर्ट…

Korbavani.com- 6 जून श्वेता अस्पताल (रिस्दी), कोरबा में 1 जून को एक प्रसव उपरांत महिला की मृत्यु के गंभीर मामले को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जांच दल का गठन किया गया है, जो आगामी 7 दिनों के भीतर तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। यह मामला ग्राम गोढ़ी, सिविल लाइन रामपुर निवासी अंजली सिंह पति रणजीत सिंह के ऑपरेशन से प्रसव पश्चात मृत्यु से जुड़ा है। मृतका की मौत के कारणों की जांच के लिए गठित समिति में विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल किया गया है।

जांच दल के सदस्य इस प्रकार हैं:

डॉ. (श्रीमती) सी.के. सिंह – जिला परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोरबा

2. डॉ. प्रीतेश मसीह – विशेषज्ञ मेडिसिन, स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा

3. डॉ. आदित्य सिसोदिया – स्त्री रोग विशेषज्ञ, एसोसिएट प्रोफेसर, स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा

4. डॉ. अतिक सिद्दीकी – नोडल अधिकारी, नर्सिंग होम एक्ट, कोरबा जांच दल को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रकरण के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कर, अपना स्पष्ट अभिमत रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत करें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button