Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौड़ी-उपरोड़ा जनपद में किया गया वृक्षारोपण, हितग्राहियों को वितरित किए गए पौधे…

Korbavani.com- 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पौड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत घुमानीडाड़, सालियाभाठा एवं पचरा में आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ जयप्रकाश डडसेना, मनरेगा परियोजना अधिकारी दिलीप मेहता एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही। टीम ने विभिन्न स्थानों पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को भी पौधे वितरित किए गए और उनके द्वारा अपने आवास परिसर में पौधारोपण कराया गया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना था, बल्कि ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी सुदृढ़ करना था। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button