Korbavani.com- 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगामार में फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर सरपंच छत्रपाल सिंह राज, उपसरपंच उमाशंकर कश्यप, पंचायत प्रतिनिधि शुशील महंत, संजय, संदीप कुमार, देवसिंह, कवल सिंह, सचिव पंचराम कोरम, रोजगार सहायक संतोष कुमार एवं कृष्णा मानेकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत पंचायत परिसर, स्कूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सैकड़ों फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। सरपंच श्री राज ने कहा कि पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है, और हर नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर वारदात करने वाला पश्चिम बंगाल का महिला गिरोह गिरफ्तार; 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे…
15 hours ago
सक्ती हादसे के बाद वेदांता पावर ने प्रभावित श्रमिकों को परिवार मानकर बढ़ाया हाथ, प्रभावितों को दिया पूरा मुआवजा, दीर्घकालिक साथ का भरोसा..
15 hours ago


