Korbavani.com- 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कटघोरा वनमंडल के ऐतमा रेंज अंतर्गत ग्राम सालियाभाटा, पचरा एवं झाबर में वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा निःशुल्क पौधा वितरण किया गया। इस अभियान के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर सनत कुमार शांडिल्य एवं दरसराम मिलन की उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ऋषभ राठौर, अनिल देवांगन तथा तुलेश्वर कोठारी समेत वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।वन विभाग द्वारा पर्यावरण सरंक्षण हेतु चलाए जा रहे इस अभियान की ग्रामीणों ने सराहना की और अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- जनसमस्याओं के समाधान के लिए कोरबा प्रशासन सक्रिय, शिविरों का शेड्यूल जारी.. देखें सूची…
1 hour ago
Korba Breaking- कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर वारदात करने वाला पश्चिम बंगाल का महिला गिरोह गिरफ्तार; 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे…
16 hours ago


