Korbavani.com- 5 जून छत्तीसगढ़ में शिक्षा, सामाजिक न्याय और किसान हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने तीनों विषयों पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा घोषित 10,463 शासकीय विद्यालयों की बंदी के निर्णय को लेकर की गई। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचाएगा। इससे लाखों बच्चे स्कूल से वंचित होंगे, बालिका शिक्षा प्रभावित होगी, शिक्षकों की बेरोजगारी बढ़ेगी और सामाजिक असमानता को बल मिलेगा। दूसरा मुद्दा बलौदाबाजार-भाटापारा में 10 जून 2024 को सतनामी समाज के निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी से जुड़ा है। पार्टी ने इस घटना को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया और दोषियों पर कार्रवाई तथा पीड़ितों की जल्द रिहाई की मांग की। तीसरे मुद्दे में, रबी फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। पार्टी ने धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी के जिला अध्यक्ष फूलचंद सोनवानी, जिला प्रभारी डी. जांगड़े एवं पंकज देव, महासचिव डॉ. जितेंद्र बंजारे, सचिव लखन महेंद्र, कोषाध्यक्ष मनोज निराला सहित त्रिवेणी भास्कर, भगवती, सरिता, निर्मला भारद्वाज, हितेश सोनवानी, होरिल बंजारे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- जनसमस्याओं के समाधान के लिए कोरबा प्रशासन सक्रिय, शिविरों का शेड्यूल जारी.. देखें सूची…
1 hour ago
Korba Breaking- कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर वारदात करने वाला पश्चिम बंगाल का महिला गिरोह गिरफ्तार; 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे…
16 hours ago


