Korbavani.com- जिले सहित अंचल में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात पुलिस व थाना स्टाफ द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने अपने ही एक अधीनस्थ पर नियम उल्लंघन के चलते कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जब शहर भ्रमण पर थे, तभी उनकी नजर टीपी नगर से सीएसईबी चौक के बीच बुलेट बाइक पर सवार एक आरक्षक पर पड़ी। उक्त बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगा था, जो अत्यधिक शोर कर रहा था।एसपी तिवारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशानुसार, सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ उक्त आरक्षक की बुलेट जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2300 रुपये का जुर्माना लगाया गया और मॉडिफाइड साइलेंसर तत्काल हटवा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी न ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून सबके लिए समान है। चाहे वह आम नागरिक हो या फिर पुलिस विभाग का कोई कर्मचारी—नियमों का पालन सभी को करना होगा।




