Uncategorized

पैसे की मांग पर आरोपी ने की महिला की निर्मम हत्या, 8 घंटे में गिरफ्तार…

Korbavani.com- थाना बाराद्वार क्षेत्र के ग्राम डुमरपारा में 30 मई की रात एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। पैसे की मांग को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका दुवासबाई केंवट (पति – रामकुमार केंवट) की लाश संदिग्ध अवस्था में उसके घर के पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान में पाई गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल स्टाफ सहित तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक पूछताछ में मृतका के पति रामकुमार ने बताया कि वह सुबह 9 बजे लुना वाहन से ग्राम डोंगरीडीह स्थित आश्रम में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम 7 बजे घर लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। खोजबीन करने पर उसका शव युधिष्ठिर केंवट के खंडहरनुमा मकान में खून से लथपथ अवस्था में मिला।पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर पड़ोसी रामकुमार केंवट उर्फ कर्रीहा (उम्र 48 वर्ष, निवासी डुमरपारा) पर संदेह गहराया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

10 वर्षों से चल रहा था अवैध संबंध- आरोपी रामकुमार ने बताया कि मृतका से उसके 10 वर्षों से अवैध संबंध थे। पहले पत्नी के निधन और फिर दूसरी पत्नी द्वारा उसे छोड़ देने के बाद वह अकेला रह गया था। मृतका का पति अक्सर बाहर काम पर रहता था, जिसका फायदा उठाकर दोनों के बीच संबंध बने। 30 मई को जब मृतका का पति बाहर था, तब वह आरोपी के घर आई और 5000 रुपये की मांग करने लगी। पैसे न देने पर उसने आरोपी को थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने लकड़ी के गुटके से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते दुवासबाई की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने लाश को कंबल से ढककर भागने की कोशिश की।

साक्ष्यों ने खोला राज- मौके से आरोपी के खून से सने कपड़े जब्त किए गए, जिनमें प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच में मानव रक्त के धब्बे पाए गए। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन डॉग स्क्वॉड “बाघा” और एफएसएल टीम की सतर्कता से हत्याकांड का जल्दी खुलासा हो गया। आरोपी द्वारा हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि यशवंत राठौर, नजीर हुसैन, प्रआर राजेश पैकरा, अरुण कौशिक, आरक्षक योगेश राठौर, अजय बंजारे, किशोर सिदार, रामनिवास उरांव, दिलसाय सोनवानी, कंचन सिदार, गौतम सिदार, तकेश्वर कटकवार एवं महिला आरक्षक रेखा राठौर की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button