Uncategorized

कोरबा- सुशासन तिहार समापन शिविर में जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत…

Korbavani.com- जिले के करतला जनपद में 29 मई को ग्राम पंचायत सोहागपुर में छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के समापन अवसर पर एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष अशोक बाई कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा सहित समस्त जनपद सदस्यगण एवं क्षेत्र के सरपंचगण उपस्थित रहे। समाधान शिविर मंच पर इन सभी जनप्रतिनिधियों का प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई करतला, जिला कोरबा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष संबित साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण कंवर, ब्लॉक सह सचिव परमानंद राजवाड़े एवं अन्य सदस्यों – मो. शरीफ, अमित अग्रवाल, ओम प्रकाश भास्कर, वीरेंद्र किरण, जितेंद्र जायसवाल और उदय राम द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। शिविर में आम जनता की समस्याएं सुनी गईं एवं कई मामलों में त्वरित समाधान भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सुशासन की भावना के अनुरूप पारदर्शिता और सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास और भी प्रगाढ़ हुआ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button