Uncategorized

Korba Breaking- स्वास्थ्य मंत्री का अचानक निरीक्षण- पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल की अव्यवस्थाएं उजागर, जल्द सुधार का आश्वासन… देखें वीडियो…

Korbavani.com- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 28 मई बुधवार सुबह करीब 10 बजे कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक चकित रह गए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं और व्याप्त अव्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए 4 से 5 कर्मचारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में अनुशासन को लेकर सख्ती के संकेत मिले हैं।इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री से मुलाकात कर अस्पताल में वर्षों से लंबित समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन और महिला सर्जन की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही 108 एम्बुलेंस की अनुपलब्धता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा, अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में पीने के पानी की कमी को भी मंत्री के संज्ञान में लाया। इस पर भी उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। स्वास्थ्य मंत्री के इस औचक निरीक्षण से जहां अधिकारियों में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय नागरिकों को उम्मीद जगी है कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं का अब समाधान होगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button