Korbavani.com- जिले के बालको थाना अंतर्गत जोगी डीहा (भवानी मंदिर) निवासी सविता मांझी (उम्र 30 वर्ष) की आज सुबह एक दुखद हादसे में मौत हो गई। वह अपनी देवरानी के साथ सुबह 9:30 बजे हसदेव नदी के किनारे लकड़ी लेने गई थीं। लौटते समय करीब 11:30 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे सविता मांझी उसकी चपेट में आकर नदी में गिर पड़ी और डूब गई।हादसे के वक्त देवरानी साथ में मौजूद थी, जो बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक लक्ष्मी खरसन और आरक्षक मनोज मींज के साथ गोताखोरों की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा।स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही जारी है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही मौसम में बदलाव और बादल गरजने की स्थिति बनी हुई थी।
नोट: लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।




