Korbavani.com – जनपद पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा में 30 अप्रैल 2025 को आयोजित सामान्य सभा में 1 करोड़ 47 लाख रुपये के बजट वितरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पांचों जनपद सदस्यों ने एसडीएम तुलाराम भारद्वाज से मुलाकात कर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की।सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बजट राशि का वितरण नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से किया, जिसमें जनपद सीईओ का भी मौन समर्थन प्राप्त है। उनका कहना था कि यह पूरी प्रक्रिया वित्तीय पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।एसडीएम ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि 15वें वित्त आयोग की राशि का वितरण सभी पंचायतों में निष्पक्षता और समानता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के आवेदन लेकर न्यायोचित निर्णय लिया जाएगा, ताकि कोई भी पंचायत उपेक्षित न रहे।गोंडवाना पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी गोंडवाना पार्टी ने इस मुद्दे को संविधानिक अधिकार और वित्तीय न्याय से जोड़ते हुए स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों की अनदेखी की, तो यह आंदोलन भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ जनजागरण का रूप लेगा। पार्टी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा न केवल लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों को ठेस पहुंचाती है, बल्कि जनविश्वास को भी नुकसान पहुंचाती है।विधायक क्षेत्र में भी उपेक्षा का आरोप सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि जब पाली-तानाखार क्षेत्र से गोंडवाना पार्टी का विधायक चुना गया है, तब भी पार्टी समर्थित जनपद सदस्यों के साथ भेदभाव और दुर्व्यवहार क्यों किया जा रहा है? यह स्थिति प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों के हनन की ओर इशारा करती है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




