Uncategorized

Korba Breaking- लालघाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो पहाड़ी कोरवा युवकों की मौत, टिप्पर चालक गिरफ्तार, वाहन मालिक पर अपराध दर्ज..

Korbavani.com- कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाट मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो पहाड़ी कोरवा युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान मुकेश कोरवा और धरमू कोरवा के रूप में हुई है, जो डोकरमाना पंचायत के ग्राम चिरईझुंज निवासी थे। बताया जा रहा है कि तीन युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार में अवैध रेत से लदा टिप्पर (CG 11 BM 3378) लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। लालघाट मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रशासनिक रोक के बावजूद, रेत माफिया धड़ल्ले से इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये टिप्पर रेत बैचिंग प्लांट तक ले जाते हैं और डीजल की बचत के लिए प्रतिबंधित रास्ता चुनते हैं। लेकिन प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। अब दो निर्दोष आदिवासी युवकों की मौत ने सिस्टम की निष्क्रियता को उजागर कर दिया है। पुलिस ने टिप्पर चालक सियाराम सारथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन मालिक जीवन मोदी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और लालघाट मार्ग पर सख्त निगरानी की मांग की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button