Uncategorized

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के 08 विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं में लहराया परचम, मेहनत और संकल्प की मिसाल….

Korbavani.com- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कोरबा जिले के इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल के 08 छात्र-छात्राओं ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता की नई मिसाल कायम की है।

टॉपर्स की सूची इस प्रकार है-:

आदित्य दुबे – 91% राशि कनौजिया – 90% चंद्रन पिल्ले – 88%, राजनंदिनी भार्गव – 87% हर्षित मिश्रा – 81% तमन्ना सिंधु – 81% सौभाग्यरंजन बेहेरा – 80% कृष्णा पटेल – 80%

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की मेहनताना कार्यशैली और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है।”उन्होंने बताया कि स्कूल में निरंतर टेस्ट, डाउट क्लासेस और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों की तैयारी सुदृढ़ होती है। इस रणनीति ने छात्रों को आत्मविश्वास और स्पष्टता प्रदान की।छात्रों के अभिभावकों ने भी स्कूल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बच्चों की सफलता का आधार बना।सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, विद्यालय और अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।इंडस पब्लिक स्कूल दीपका की यह सफलता कोरबा जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा है और यह दिखाता है कि समर्पित प्रयासों से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button