Uncategorized

Korba Breaking-कोरबा में तेंदूपत्ता घोटाला! फड़ मुंशियों की खुलेआम लूट, गरीब संग्राहकों से जबरन वसूली..

Korbavani.com- कोरबा पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तेंदूपत्ता फाड़ों में इन दिनों फड़ मुंशियों की मनमानी चरम पर है। शासन द्वारा प्रति सैकड़ा तेंदूपत्ता की दर 5500 रुपए और प्रति बंडल 5 रुपए तय की गई है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है—फड़ मुंशी अब ‘सरा’ के नाम पर दो से तीन गड्डी तेंदूपत्ता जबरदस्ती वसूल रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्रहकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अगर वे ‘सरा’ नहीं देते, तो उनके पत्तों की गिनती या वजन में गड़बड़ी कर दी जाती है। “मुंशी सीधे कहता है, सरा नहीं दोगे तो पत्ता पास नहीं होगा,” एक संग्रहक ने बताया। शासन के नियमों में कहीं भी फड़ मुंशियों को इस तरह अतिरिक्त गड्डी लेने का अधिकार नहीं है, फिर भी यह अवैध वसूली खुलेआम हो रही है। ये फड़ गरीब आदिवासी परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन हैं। ऐसे में जब वही लोग, जो सरकारी योजना का हिस्सा हैं, शोषण करने लगें तो यह सीधे-सीधे तेंदूपत्ता तंत्र की तबाही को दर्शाता है। आदिवासी संग्रहकों ने प्रशासन से मांग कि संबंधित फड़ों में तत्काल जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और संग्राहकों को उनका हक दिलाया जाए।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button