Korbavani.com- कोरबा NH-130 पर बांगो थाना अंतर्गत गुरसिया ताननदी पुल के पास आज एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। कटघोरा से जटगा जा रहे बाइक सवार (गाड़ी नंबर CG-12-BP-3129) को सामने से आ रही कार (गाड़ी नंबर CG-29-AH-4185) ने सीधे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 पुलिस सेवा तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- जटगा वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक- घर, फसल और केला बाड़ी उजड़ी, ग्रामीणों में दहशत.. देखें वीडियो…
13 hours ago
केमिकल स्पिलेज पर बालको की बड़ी तैयारी- मॉक ड्रिल में परखी गई आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली…
4 days ago


