Uncategorized

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई – कोरबा पुलिस हुई सख्त..

Korbavani.com- कोरबा पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कोरबा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के 17 मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹1,70,000 का समन शुल्क वसूला।

जनता से अपील – सुरक्षित और संयमित होली मनाएं होली खुशियों, रंगों और आपसी सौहार्द का त्योहार है, लेकिन असंयमित उत्सव आपकी और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।अभिभावकों से विशेष अनुरोध माता-पिता एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे सुनिश्चित करें कि उनका कोई भी परिजन नशे की हालत में वाहन न चलाए। एक छोटी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।जिम्मेदार नागरिक बनें, कानून का पालन करें और सुरक्षित होली मनाएं!

कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button