Uncategorized

कोरबा नगर निगम की सियासी जंग पहुंची दिल्ली, भाजपा आलाकमान ने कसा शिकंजा,

भाजपा के 5 बड़े पदाधिकारी और 2 अन्य नेता संगठन की राडार पर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई!

Korbavani.com-: कोरबा नगर निगम में मचे राजनीतिक घमासान की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। भाजपा आलाकमान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम की समीक्षा शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के पांच वरिष्ठ पदाधिकारी और दो अन्य दलों से जुड़े नेता संगठन के राडार पर आ गए हैं। इन सभी पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा आलाकमान इन पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

क्या है पूरा मामला?- कोरबा नगर निगम में हाल ही में हुए सभापति चुनाव के दौरान भाजपा में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी खुलकर सामने आई थी। पार्टी ने हितानंद अग्रवाल को सभापति पद का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नूतन सिंह ठाकुर ने बगावत करते हुए चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इस घटनाक्रम के बाद से ही कोरबा भाजपा में उथल-पुथल मची हुई है।

भाजपा में मचा हड़कंप– भाजपा नेतृत्व इस पूरे घटनाक्रम को पार्टी अनुशासन के खिलाफ मान रहा है। गुप्त रिपोर्ट के आधार पर पांच वरिष्ठ पदाधिकारी और दो अन्य नेता संगठन की राडार पर आ गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन पर जल्द ही कार्रवाई का आदेश आ सकता है।

क्या होगी संभावित कार्रवाई?

✔ विभिन्न स्तरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना

✔ कुछ नेताओं की प्राथमिक सदस्यता हो सकती है निलंबित

✔ संगठन में फेरबदल और नए नेतृत्व की तैनाती संभव

✔ नगर निगम में पार्टी लाइन के खिलाफ जाने वाले पार्षदों पर भी नजर.

अब आगे क्या? भाजपा आलाकमान के फैसले पर पूरे कोरबा की नजरें टिकी हुई हैं। यदि कार्रवाई होती है, तो यह कोरबा की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत होगा। फिलहाल, नगर निगम में उठापटक जारी है और भाजपा खेमें में सियासी भूचाल मचा हुआ है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button