Uncategorized

बालको इंटक कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह संपन्न ..

Korbavani.com- 08 मार्च शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालको इंटक कार्यालय में महिला शक्ति के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रज्ञा पांडेय (प्रमुख, मानव संसाधन, बालको) और विशिष्ट अतिथि के रूप में मीनाक्षी ठाकुर, विजय साहू (प्रमुख, कर्मचारी संबंध, बालको), सुश्री भार्गवी और सुश्री साधना पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में महासचिव जयप्रकाश ने सभी अतिथियों का पुष्प-गुच्छ, शाल और उपहार देकर सम्मान किया। अपने उद्बोधन में प्रज्ञा पांडेय ने इंटक संगठन की इस पहल की सराहना की। वहीं, महासचिव जयप्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इंटक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी और राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संगठन की सभी इकाइयों में महिलाओं को विशेष स्थान देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बालको प्रबंधन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। इसके बाद, सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए और नारी शक्ति के उत्थान पर जोर देते हुए इस पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रतिभावान बच्चियों को सुश्री प्रज्ञा पांडेय के कर-कमलों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में रमेश जांगिड़ ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी से स्वल्पाहार व उपहार ग्रहण करने का अनुरोध किया। इस तरह महिला दिवस का यह कार्यक्रम बालको इंटक कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इंटक संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमेशा महिलाओं को विशेष दर्जा दिया है और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button