Korbavani.com- कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में बुधवारी मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने पीडीएस ट्रांसपोर्टर की कार का शीशा तोड़कर 1.5 लाख रुपये की नकदी उड़ा ली और मौके से फरार हो गए।
घटना का विवरण:– तुलसी नगर निवासी शैलेंद्र शर्मा ने टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक से ₹2 लाख निकाले थे। निहारिका परिसर में एक व्यवसायी को ₹50,000 देने के बाद उन्होंने शेष ₹1.5 लाख कार की डिग्गी में रख दिए। जब वे लौटे, तो कार का शीशा टूटा मिला और नकदी गायब थी।
पुलिस कार्रवाई-: सूचना मिलते ही सिविल लाइन, मानिकपुर और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो नकाबपोश बदमाश कार का शीशा तोड़कर नकदी ले जाते दिखे। पुलिस अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।




