Korbavani.com – जिले में 07 मार्च को जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोरबा जनपद पंचायत सभागार में दोपहर 12:00 बजे संपन्न होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती बिजमती राठिया और उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या बाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर जनपद के विकास कार्यों को गति देने और पंचायत स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




