Uncategorized

मुआवजा लेने के बावजूद परिसंपत्ति खाली न करने वालों पर कार्रवाई, ग्रामवासियों को 7 दिनों में कब्जा हटाने के निर्देश..

Korbavani.com- प्रशासन द्वारा आज कटघोरा विकासखंड के ग्राम मलगांव में शासकीय एवं निजी परिसंपत्तियों को बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि ग्राम मलगांव के निवासियों ने मुआवजा प्राप्त कर लिया था, लेकिन अब तक उन्होंने अपनी परिसंपत्तियों से कब्जा नहीं हटाया, जिससे एसईसीएल दीपका के कोल साइड के विस्तार में बाधा आ रही थी। कटघोरा एसडीएम रोहित सिंह के निर्देशन में, तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा एवं एसईसीएल दीपका की टीम द्वारा ऐसे व्यक्तियों की परिसंपत्तियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।साथ ही, ग्राम के सभी निवासियों को 7 दिवस का नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि के बाद, प्रशासन द्वारा परिसंपत्तियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button