Korbavani.com- कोरबा जिले के घंटाघर के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन और रैली का आयोजन 7 मार्च को किया गया है। शासकीय कर्मचारी घोषित करने सहित 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। बताया गया हैं की इस पर संज्ञान न लेने पर घंटाघर कोरबा के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पश्चात दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट तक रैली निकाली जाएगी। बीएमएस से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के महामंत्री चंपा पैकरा ने सौंपे ज्ञापन में 7 सूत्रीय मांग पत्र भी दिया है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को शासकीय कर्मी घोषित करने की प्रमुख मांग भी शामिल है। कहा जा रहा हैं की श्रम कानून के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को न्यूनतम पारिश्रमिक 21 हजार व सहायिका को 18 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय के भुगतान की मांग की गयी है। अतिरिक्त कार्य नहीं कराने, विभागीय कार्यावधि में छूट, कार्य के संपादन के लिए नेट चार्ज व अच्छी स्टोरेज की मोबाइल फोन सहित अन्य मांगें भी शामिल है। धरना व रैली को सफल बनाने आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यकर्ता व सहायिकाओं की एक बैठक आहूत हुई, जिसमें लंबित मांग सहित 07 सूत्रीय मांगों की जानकारी दे तय तारीख को प्रस्तावित धरना व रैली को सफल बनाने आग्रह किया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




