Uncategorized

Korbavani.com- जिले के करतला जनपद पंचायत में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरबा जिले के करतला जनपद पंचायत में निर्विरोध अध्यक्ष अशोका बाई कंवर और उपाध्यक्ष मनोज झा को चुन लिया गया है। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।इससे पहले निर्वाचन प्रक्रिया के तहत भारतीय जनता पार्टी के समर्थित जनपद अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती अशोका बाई कंवर एवं उपाध्यक्ष प्रत्याशी मनोज झा ने आज अपने समर्थकों के साथ जनपद कार्यालय करतला पहुंचकर अपना दावा प्रस्तुत किया। जनपद कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोई और दावा निर्धारित समय तक नहीं आने से इनका निर्विरोध निर्वाचन पर समर्थकों ने खुशी जाहिर की इस दौरान अशोका बाई कंवर और मनोज झा ने कहा कि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है, वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button