Uncategorized

डॉ. संजय गुप्ता प्राचार्य इंडस पब्लिक स्कूल दीपका ने आगामी सीबीएसई 10+12 बोर्ड परीक्षा के संबंध में दी विशेष जानकारी,

कोरबा – विद्यार्थी के सालभर के मेहनत का प्रतिफल परीक्षा के माध्यम से तय होता है । परीक्षा के पश्चात ही तय हो पाता है कि अध्ययनरत विद्यार्थियों ने परीक्षा में अलग-अलग विषय से संबंधित प्रश्नों को कितना समझा । किसी भी विद्यार्थी के स्तर का आकलन परीक्षा के माध्यम से किया जाता है । विद्यार्थी भले ही विषय में अच्छा हो लेकिन होने वाली परीक्षा के पैटर्न के बारे में यदि जानकारी नहीं होगी तो उसके लिए यह बात नुकसानदायक हो सकती है । परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक होता है, डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई परीक्षा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का पहला भाग मध्य नवंबर से आरंभ हो जाएगा । टर्म-1 परीक्षा तिथि मध्य अक्टूबर को घोषित की जाएगी । टर्म-1 का प्रश्न-प्रत्र का वैकल्पिक होगा एवं इसके लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है । प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी ओएमआर शीट में देंगें । सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा को टर्म-1 एवं टर्म-2 दो भागों में लेने का फैसला किया है । सीबीएसई के अनुसार विद्यार्थी का अंतिम परिणाम टर्म-1 एवं टर्म-2 के परिणामों एवं प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा । सीबीएसई के अनुसार टर्म-1 में परीक्षा का प्रारूप वैकल्पिक होगा जबकि टर्म-2 सब्जेक्टिव सह प्रायोगिक होगा । डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई स्थिति पर नजर बनाए रखेगी । यदि हालात आपदा से परिपूर्ण होंगे जैसा कि पिछले साल रहा तो टर्म-2 परीक्षा के समय में टर्म-1 परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर विद्यार्थी को अधिक वेटेज दिया जाएगा । यह फैसला सिर्फ आपातकाल में लिया जाएगा । संभवतः टर्म-1 परीक्षा अक्टूबर मध्य और नवंबर तक होगी वैसे ही टर्म-2 परीक्षा सामान्यतः जैसे होता आ रहा है फरवरी मध्य से प्रारंभ होकर मार्च तक होगी । यदि स्थिति-परिस्थिति अनियंत्रित या गंभीर होगी तो यह परीक्षा मार्च-अप्रैल तक हो सकती है । सीबीएसई के द्वारा सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों की पूरी जानकारी 30 सितंबर तक सबमिट कर दें ताकि 2021-22 हेतु परीक्षा की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके । डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष सभी जानकारी बहुत ही सोच-समझकर आराम से भरनी है क्योंकि इस वर्ष दी गई जानकारी में सुधार हेतु विद्यार्थियों एवं विद्यालय हेतु सीबीएसई ने सॉफ्टवेयर में करेक्शन विंडो नहीं दिया है । अतः हमें सही जानकारी अपलोड करनी है । इस महीने की 30 तारीख तक प्रत्येक विद्यालय को विद्यार्थियों की सही और पूरी जानकारी अपलोड करनी है । विलंब शुल्क के साथ 9 अक्टूबर 2021 तक जमा कर सकते हैं ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button