Uncategorized

भाजपा अल्पसंख्यक ने ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच कर मनाया रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार,

कोरबा – भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व कोरबा जिला भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्याक के कार्यकर्ताओं ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह पूर्वक मनाया गया। कोरबा जिला से लगभग 20 किलोमीटर दूर दूधीटांगर गांव में पहाड़ी कोरवा के बीच पहुचे, वहां मौजूद पहाड़ी कोरवा के बहनों ने कोरबा भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के भाइयों के कलाई में राखी बांधकर ईश्वर से उनकी दीघार्यु की कामना की। भाइयों ने भी जीवनभर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।दूधीटांगर गांव में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि कोरबा जिला भाजपा अल्पसंख्यक राज सिद्दीकी कोरबा एवं कोरबा जिला के भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकारिणी सदस्य सैदर खान उपस्थित थे, सैदर खान ने भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन के पर्व और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भाई और बहन के सम्बंधों का पर्व है। उन्होंने मौजूद बहनों को सदैव उनकी रक्षा का वचन भी दिया, 

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button