Korbavani.com- 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। वही कोरबा नगर निगम वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने प्राथमिक शाला कोहड़िया चारपारा, प्राथमिक शाला जोगिया डेरा एवं पूर्व माध्यमिक शाला कोहड़िया में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की सलामी लिए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस की समस्त विद्यालय परिवार एवं जिले वासियों को 74 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दिए। इस अवसर पर राजकुमार पटेल आशीष द्विवेदी रजनीश देवांगन कपूर पटेल धर्मपाल अघन पटेल राजेंद्र श्रीवास पुष्पा श्रीवास मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य तथा प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य सहित सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं अभिभावक गण उपस्थित थे।








