कोरबा

23 जून को पॉवर कंपनी मुख्यालय में विशाल आम सभा. ओ पी एस, संविदा, तकनीकी भत्ता सहित अन्य मांगो पर महासंघ करेगा आंदोलन।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति की एक दिवसीय बैठक बिलासपुर में संपन्न हुई ।

Korbavani.com – भारतीय मजदूर संघ कोरबा के जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने प्रेस को बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संघ से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज दिनांक 11 जून 2023 को कल्याण भवन तिफरा, बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद समस्त पदाधिकारी एव सदस्यों ने कर्मचारी मांगो पर पॉवर कंपनी प्रबंधन की टाल मटोल वाली नीति पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया तथा पूर्व स्थगित आंदोलन को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत आगामी 23 जून को शाम 5 बजे डगनिया विद्युत मुख्यालय में विशाल आम सभा कर आगे की रण नीति की घोषणा की जायेगी। कर्मचारी मांगो में पुरानी पेंशन लागू करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, तकनीकी कर्मियों को तकनीकी भत्ता, 6 वेतन अवरोध भत्ता, वाहन भत्ता में महंगाई राहत देने, कैश लेस मेडिकल सुविधा, आई टी आई/डिप्लोमा कर्मियों को योग्यतानुसार पद देने सहित अन्य मांगो पर सहमति के बावजूद आदेश न होना शामिल है। बैठक में मार्ग दर्शन के लिए भामस के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन, राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, अखिल भारतीय विद्युत प्रदेश प्रभारी दत्ता धामणकर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता चंद्रशेखर दुबे एवं आभार कार्यकारी अध्यक्ष बी एस राजपूत ने किया संचालन महामंत्री हरीश चौहान ने किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button