Uncategorized

डीडासराई साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में देवपहरी सरपंच हुए शामिल

देवपहरी 8जून,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र अजगर बहार तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में होने वाले आदिवासी समाज के प्रति समर्पण भाव जागृत करता साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम में इस इस बार के पहूना देवपहरी पंचायत के मुख्य यानी सरपंच बंधन सिंह कंवर शामिल होकर बैगा के साथ ठाकुर देव पूजा आरती किए एवम अपने उद्बोधन में साप्ताहिक ठाकुर देव पूजा आरती कार्यक्रम आयोजित से प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम मे सभी ग्राम वासियों को शामिल होना चाहिए,जिस तरह से अन्य समुदाय के लोग अपना एक निश्चित दिन बनाकर समय देते हैं।उसी प्रकार हमें भी अपने समाज के प्रति समर्पण भाव जागृत करना होगा। इसके बाद ग्राम के मातृ शक्ति बहनों द्वारा ठाकुर देव के भजन कीर्तन के लिए ढोलक मंजीरा एवम बैठने के लिए दरी व्यवस्था की मांग रखने पर तत्काल आश्वासन दिए माताओं बहनों की मांग निश्चित रूप से पूरा किया जायेगा। इसके पश्चात् मंच संचालक चन्द्रा कुमार राठिया एकल अभियान द्वारा 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी लोगों को एक एक पौधा लगाने एवम पौधा न काटने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने और अपने आस पास को साफ सफाई रखने का संकल्प दोहराया गया । आगामी 21जून विश्व योग दिवस की तैयारी में चर्चा किया गया।प्रसाद व्यवस्था राजू देवांगन,राम प्रसाद, कु वैभव राठिया के परिवार द्वारा रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button